BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 24 दिसंबर, 2008 को 10:52 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
दक्षिण अफ़्रीक़ा में क़ैदियों को योग की शिक्षा
 

 
 
दक्षिण अफ़्रीक़ा के जेल में योग करते क़ैदी
क़ैदी पूरी तन्मयता से योग सीख रहे हैं
योग शरीर को चुस्त दुरुस्त करने के साथ-साथ बिगड़ैलों को भी सुधारने में फ़ायदेमंद साबित हो रहा है तभी तो दक्षिण अफ़्रीक़ा की सबसे हिंसक जेलों में से एक ग्रुएन्पुंट मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल के क़ैदियों को योग की शिक्षा दी गई है.

ग्रुएन्पुंट मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल के क़ैदी हत्या, बलात्कार, तस्करी और बच्चों के साथ शारीरिक दुर्व्यवहार के दोषी हैं. कई एड्स से पीड़ित हैं और ऐसी भी आशंका है कि कहीं वे जेल में ही न मर जाएँ.

जेल के अंदर ग़ुस्से का भड़कना और हिंसा आम है.

दिशा देने की कोशिश

लेकिन योग की मदद से क़ैदियों को शांत रहने के गुर सिखाए जा रहे हैं ताकि वो अपने जीवन को साकारात्मक दिशा में मोड़ सकें.

बॉक्सिंग रिंग मास्टर अनसुया खूसाल क़ैदियों को योग के विभिन्न आसनो को सिखातीं और अभ्यास भी कराती हैं.

 मैं कॉलेज के ज़माने में ग़लत संगत में फंस गया. लेकिन, इस कार्यक्रम ने मेरे क्रोध को कम करने में मदद की है. योग के दूसरे दिन मैं फ़ोन पर बात कर रहा था और मुझे एक व्यक्ति बूरा-भला कह रहा था, सामान्य रुप से मैं ऐसे मौक़े पर झगड़ बैठता था लेकिन मैंने अपने आप को रोक लिया
 
मैक्सवैल बुथलेज़ी

कुछ क़ैदी इसे बहुत गंभीरता से ले रहे हैं जबकि कुछ इसे ऐसे ही खेल की तरह ले रहे हैं लेकिन कुल मिलाकर योग क़ैदियों के बीच लोकप्रिय है.

सात दिनों के इस योग कार्यक्रम के आख़िरी दिन योग गुरु श्री श्री रवि शंकर ने क़ैदियों को योग के मुख्य आसनों और श्वास अभ्यासों के बारे में सिखाया.

इस कार्यक्रम को आर्ट ऑफ़ लिविंग ('जीवन जीने की कला') नामक संगठन ने आयोजन किया. आर्ट ऑफ़ लिविंग को आशा है कि क़ैदियों ने जो कुछ सिखा है आगे भी वो अपने सेल में योग का अभ्यास जारी रखेंगे.

आर्ट ऑफ़ लिविंग हर हफ़्ते योग की क्लास का आयोजन नहीं लेती है लेकिन कुछ उत्साही क़ैदियों की पहचान कर ली गई है ताकि वो अपने दूसरे क़ैदी साथियों को योग करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे.

क्रोध पर लगाम

चौबीस वर्षीय मैक्सवैल बुथलेज़ी को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई गई है. वो कहते हैं, " मैं कॉलेज के ज़माने में ग़लत संगत में फंस गया. लेकिन, इस कार्यक्रम ने मेरे क्रोध को कम करने में मदद की है. योग के दूसरे दिन मैं फ़ोन पर बात कर रहा था और मुझे एक व्यक्ति बुरा-भला कह रहा था, सामान्य रुप से मैं ऐसे मौक़े पर झगड़ बैठता था लेकिन मैंने अपने आप को रोक लिया."

बुथलेज़ी कहते हैं, " उस रात मैं अपने सेल में बहुत खुश था, क्योंकि मैं समझ चुका था कि हालात से सही ढंग से कैसे निपटा जाता है."

खूसाल कहती है कि वो एक सप्ताह के कार्यक्रम के बाद जेल में बदलाव देख रही हैं. उनके अनुसार पहले उन्हे विश्वास नहीं हो रहा था कि क़ैदियों को कैसे योग से फ़ायदा होगा लेकिन आज उन्हे बदलाव दिखाई दे रहा है.

 
 
कुक्कुटासन योग से एकाग्रता...
गर्भ पिंडासन, कुक्कुटासन से शरीर और मन में स्थिरता का भाव जागृत होता है.
 
 
योग क्रिया ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन
ताड़ासन और तिर्यक ताड़ासन का नियमित अभ्यास पूरे शरीर के लिए लाभदायक है.
 
 
योग क्रिया 'स्वानुभूति का साधन'
योग से व्यक्ति अंतर्निहित शक्तियों को संतुलित रूप से विकसित कर सकता है.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
मन की शांति के लिए योगासन
13 सितंबर, 2008 | विज्ञान
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 

  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>