|
फ़ायरफॉक्स का हिंदी संस्करण जारी हुआ
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
साइबर जगत में हिंदी का दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है. मोज़िला ने फ़ायरफ़ॉक्स को आधिकारिक तौर पर पहली बार हिंदी में जारी कर
दिया है.
इस वेब ब्राउजर के हिंदी संस्करण को विकसित करने का काम पिछले तीन साल से चल रहा था. हिंदी के अलावा फ़ायरफ़ॉक्स को बांग्ला और चार अन्य भाषाओं में भी उपलब्ध कराया गया है. फ़ायरफ़ॉक्स 3.05 की ख़ासियत इसमें सुरक्षा के कई उपाय हैं. क्रॉस साइट स्क्रिप्टिंग यानी सीएसएस पर ख़ासा ध्यान दिया गया है. सीएसएस सीएसएस के ज़रिए पिछले सत्र के सभी वेब पेज री-लोड हो जाते हैं और इस तरह किसी वेब पेज पर काम करते हुए ज़रूरी सूचनाएँ हैक नहीं की जा सकतीं. इससे पहले, हैकर्स फाइनेंशियल और अन्य संवेदनशील सूचनाएं हासिल करने के लिए इसे अपने हथियार के रूप में इस्तेमाल करते थे.
फ़ायरफॉक्स 3.05 में हैकर्स को घुसपैठ से रोकने के लिए कई और इंतज़ाम भी किए गए हैं. साथ ही इस ब्राउज़र का इस्तेमाल करने वालों को उनके अधिकारों की जानकारी भी दी गई है. इस विकसित बीटा वर्जन को पहली बार आधिकारिक अऩुवाद के तौर पर मोज़िला की ओर से जारी किया गया है. यह आधिकारिक रिलीज लिनॉक्स, विंडोज़, और मैक तीनों प्लेटफॉर्मों के लिए उपलब्ध है और हिंदी के उपभोक्ता डाउनलोड कर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. फ़ायरफ़ॉक्स हिंदी का आधिकारिक रिलीज ऐसे वक़्त आया है जब माइक्रोसॉफ्ट के इंटरनेट एक्सप्लोरर को लेकर तमाम सवाल उठाए जा रहे हैं. यहाँ तक कि कंपनी ने हाल ही में इंटरनेट एक्सप्लोरर का इस्तेमाल करने वालों को सलाह दी है कि जब तक सुरक्षा संबंधी एक गंभीर कमी को दुरुस्त नहीं कर दिया जाता तब तक सतर्कता से ब्राउज़िंग करें. |
इससे जुड़ी ख़बरें
चालीस बरस का हुआ 'चूहा'!09 दिसंबर, 2008 | विज्ञान
गूगल से फ़्लू महामारी की सूचना12 नवंबर, 2008 | विज्ञान
की-बोर्ड पर शातिर नज़र21 अक्तूबर, 2008 | विज्ञान
नई अभाज्य संख्या की खोज 28 सितंबर, 2008 | विज्ञान
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में वायरस28 अगस्त, 2008 | विज्ञान
पहले पन्ने पर रहना महत्वपूर्ण12 अप्रैल, 2006 | विज्ञान
गूगल से जानकारियाँ सौंपने को कहा गया19 मार्च, 2006 | विज्ञान
गूगल की महाभंडारण योजना09 मार्च, 2006 | विज्ञान
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||