|
कसरत से बढ़ सकती है स्मरण शक्ति
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
वयस्कों में याददाश्त से जुड़ी समस्याओं को कसरत से सुधारा जा सकता है.
मेलबर्न विश्वविद्यालय के शोधार्थियों ने 50 वर्ष या इससे ज़्यादा की उम्र के 138 लोगों के ऊपर घर में की जाने वाली कसरत के प्रभाव का अध्ययन किया. इन लोगों में याददाश्त से जुड़ी समस्याएँ थीं. जिन लोगों ने इस शोध में भाग लिया उनकी याददाश्त में शोध में शामिल नहीं होने वाले लोगों के मुक़ाबले थोडा सुधार देखा गया. अमरीकी मेडिकल एसोसिएशन के जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में कहा गया है कि कसरत से स्मृति लोप (डिमेनशिया) से जुड़ी गंभीर समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है. 'डिमेनशिया' एक गंभीर समस्या है और अल्ज़ाइमर रोग से पीड़ित व्यक्तियों में यह सामान्य रूप से पाया जाता है. अनुमान है कि अगले 50 वर्षों में दुनिया भर में यह रोग चार गुणा बढ़ जाएगा. इस शोध में ऐसे लोगों पर ध्यान केंद्रित किया गया है जिनकी याददाश्त थोड़ी कमज़ोर है और जिन्हें इसके कारण रोज़मर्रा की ज़िंदगी में बहुत ज़्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पडता. इससे डिमेनशिया भले ही न हो लेकिन इसके होने की संभावना बढ़ जाती है. पैदल चलना शोध के दौरान कुछ लोगों को 24 हफ़्तों के लिए, एक हफ़्ते में 50-50 मिनट के तीन सत्रों में सामान्य शारीरिक गतिविधि, जैसे पैदल चलने के लिए कहा गया. अध्ययन के अंत में पाया गया कि जिन लोगों ने कसरत किया, उनकी याददाश्त में सुधार हुआ. यह फ़ायदा कम से कम कसरत कार्यक्रम के ख़त्म होने के 12 महीनों तक रहा.
व्यायाम से ह्लदयवाहिनियाँ स्वस्थ रहती हैं. इससे मस्तिष्क को अधिक मात्रा में रक्त की आपूर्ति होती है और शायद याददाश्त दुरूस्त रखने में भी मदद मिलती है. अमरीकी मेडिकल एसोसिएशन के जर्नल में अनुसंधानकर्ताओं ने लिखा है, ''36 माह तक दवा के सेवन से याददाश्त में वह सुधार नहीं होता जो लाभ शारीरिक व्यायाम से होता है.'' अल्ज़ाइमर सोसायटी के प्रमुख शोधकर्ता डॉक्टर सुज़ैन सोरेनसेन ने कहा, '' डिमेनशिया से बचने का सबसे उम्दा तरीका नियमित कसरत है.'' सोरेनसेन कहते है, ''अध्ययन से पता चलता है कि कसरत से याददाश्त में सुधार होता है. कसरत बंद कर देने के बाद भी इसका असर बना रहता है. हमें इस बारे में और अधिक शोध करने की ज़रूरत है." |
इससे जुड़ी ख़बरें
अवसाद दूर करने की 'कसरती' गोली03 दिसंबर, 2007 | विज्ञान
स्वस्थ खानपान से बढ़ सकती है उम्र08 जनवरी, 2008 | विज्ञान
जीवनशैली बदलकर पाइए लंबी उम्र17 फ़रवरी, 2008 | विज्ञान
ख़तरनाक है बड़ा दिल होना08 जून, 2008 | विज्ञान
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||