|
स्पेस शटल 'एंडेवर' वापसी की राह पर
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
स्पेस शटल 'एंडेवर' अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से अलग हो गया है. अपने 12 दिन के मिशन को पूरा करने के बाद 'एंडेवर' धरती की तरफ़
रवाना हो गया है.
बुधवार को ये स्पेस शटल 'एंडेवर' अमरीका के फ़्लोरिडा स्थित कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र पर उतरेगा. एंडेवर की ये अब तक की सबसे लंबी यात्रा है. 12 दिनों तक स्पेस स्टेशन से जुड़े रहने के बाद 'एंडेवर' से सात अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का दल वापस आ रहा है. अपनी इस यात्रा के दौरान एंडेवर के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के साथ एक जापानी रिसर्च लैब और एक रोबोट 'डेक्सटर' को कामयाबी से जोड़ा है. ये रोबोट भविष्य में स्पेस स्टेशन के साथ नए उपकरणों को जोड़े जाने और स्पेस स्टेशन के बाहरी हिस्से की मरम्मत करने में अहम भूमिका निभाएगा. कामयाब मिशन स्पेस शटल के कमांडर डोमिनिक गोरी ने स्पेस स्टेशन से अलग होने के पहले वहाँ मौजूद तमाम अंतरिक्ष वैक्षानिकों का आभार व्यक्त किया. "हमने यहाँ बहुत अच्छा समय बिताया. आप सभी का साथ काफ़ी अच्छा रहा."
डोमिनिक गोरी ने कहा, "अपने परिवार से दोबारा मिलना बेहद सुखद होता है लेकिन, इस सब के बावजूद इतनी खूबसूरत जगह छोड़ने का मन नहीं कर रहा है." एंडेवर की मिशन मैनेजमेंट टीम के प्रमुख लिरॉय केन का कहना है कि ये मिशन पूरी तरह कामयाब रहा. "टीम के साथ काम करने में खूब मज़ा आया. ये एक अलग ही अनुभव था." केन का कहना था, "मिशन के दौरान तमाम चीज़ें ठीक उसी तरह हुईं जैसा की योजना बनाई गई थी. जैसा हमने सोचा था." धरती की सतह से 211 किलोमीटर की ऊँचाई पर हिंद महासागर के ऊपर 'एंडेवर' अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से अलग हुआ. |
इससे जुड़ी ख़बरें
अंतरिक्ष यान एंडेवर की सुरक्षित वापसी21 अगस्त, 2007 | विज्ञान
एंडेवर अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ा11 अगस्त, 2007 | विज्ञान
गूगल और नासा ने जोड़े तार19 दिसंबर, 2006 | विज्ञान
नासा ने दिया अरबों डॉलर का ठेका01 सितंबर, 2006 | विज्ञान
रूसी ज्योतिषी ने नासा पर दावा ठोका05 जुलाई, 2005 | विज्ञान
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||