|
महिला अंतरिक्ष पर्यटक लौटीं | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
दुनिया की पहली महिला अंतरिक्ष पर्यटक अनुशेह अंसारी अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन की यात्रा के बाद सकुशल पृथ्वी पर लौट आई हैं. दस दिन अंतरिक्ष में गुजारने के बाद अनुशेह सूयोज़ कैप्सूल में अमरीकी अंतरिक्ष यात्री जेफ़ विलियम्स और रूसी अंतरिक्ष विज्ञानी पवेल विनोग्रेदोव के साथ कज़ाकस्तान के एक मैदान में उतरीं. अंतरिक्ष यात्रियों का दल जब पृथ्वी पर उतर रहा था तो एक दर्जन हेलीकॉप्टर उनकी सहायता के लिए आसपास उड़ान भर रहे थे. इन एहितयाती उपायों के बीच दल के सभी सदस्य सुरक्षित पृथ्वी पर उतरे. धरती पर कदम रखते ही अधिकारियों ने लाल गुलाब और उनके पति ने चुबंन के साथ अनुशेह का स्वागत किया. तीनों ही अंतरिक्ष यात्रियों को आरामकुर्सी में हेलीकॉप्टर में ले जाया गया. वहाँ से सभी मास्को के बाहर बने एक प्रशिक्षण केंद्र के लिए रवाना हो गए. यादगार यात्रा रूसी अंतरिक्ष यान से उतरने के बाद 40 वर्षीय अमरीकी व्यवसायी अनुशेह काफ़ी रोमांचित नजर आ रही थीं. उन्होंने कहा, "ये लोग मुझे सकुशल घर वापस ले आए." जबकि उनके सहयात्री विनोग्रेदोव ने कहा, "अनुशेह ने बहुत बढ़िया काम किया. वह हमारी टीम का हिस्सा थीं." दूसरे सहयात्री विलियम्स ने कहा, "यह जीवन की यादगार यात्रा थी." अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में अनुशेह ने यूरोपियन स्पेस एजेंसी के लिए पीठ के दर्द से संबंधित परीक्षणों में भी हिस्सा लिया. ईरान में पैदा हुईं अनुशेह अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन की सैर करने वाली दुनिया की चौथी अंतरिक्ष पर्यटक हैं. उनसे पहले डेनिस टीटो, मार्क शटलवर्थ और ग्रेग ओलेसेन ऐसा कर चुके हैं. अनुशेह को इस रोमांचक यात्रा के लिए दो करोड़ डॉलर की रक़म अदा करनी पड़ी और उन्होंने उम्मीद जताई है कि वे जल्द ही ऐसा फिर कर सकेंगी. अनुशेह ने कहा कि ये दस दिन उसके लिए काफी रोमांचक रहे. अनुशेह की मुराद तब पूरी हुई जब एक जापानी उद्योगपति देसुके इनोमोतो ने मेडिकल कारणों से अंतरिक्ष पर्यटन का इरादा छोड़ दिया. | इससे जुड़ी ख़बरें नासा के नए मंगल अभियान की शुरुआत12 अगस्त, 2005 | विज्ञान नासा ने अगला अंतरिक्ष अभियान टाला12 अगस्त, 2005 | विज्ञान डिस्कवरी की सफल वापसी09 अगस्त, 2005 | विज्ञान 'डिस्कवरी की वापसी स्थगित'07 अगस्त, 2005 | विज्ञान डिस्कवरी की और मरम्मत की योजना04 अगस्त, 2005 | विज्ञान डिस्कवरी की मरम्मत पूरी03 अगस्त, 2005 | विज्ञान | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||