BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 19 जून, 2006 को 09:34 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
मेंढकों से निपटने के लिए सेना की मदद
 
मेंढक
केन मेंढकों ने वन्यजीवन को ख़ासा नुक़सान पहुंचाया है
कोई भी देश दुश्मनों से सामना करने के लिए सेना का सहारा लेता है लेकिन पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में मेंढकों से निपटने के लिए सेना नियुक्त करने की अपील की गई है.

पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के लोग ज़हरीले केन मेंढकों से बहुत अधिक परेशान हैं और अधिकारियों ने मेंढकों से निपटने के लिए सेना भेजने की अपील की है.

ये मेंढक पहली बार 1930 में ऑस्ट्रेलिया लाए गए थे केन बीटल्स कीड़ों का सफ़ाया करने के लिए. केन बीटल्स का तो सफ़ाया हो गया लेकिन अब ये मेंढक वन्यजीवन को तहस-नहस करने में लग गए हैं.

एक अनुमान के मुताबिक़ इस समय ऑस्ट्रेलिया में ऐसे मेंढकों की संख्या एक करोड़ से अधिक होगी.

ये मेंढक ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी हिस्सों में भी फैल गए हैं और इसे देखते हुए पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के लोग काफ़ी डरे हुए हैं.

अधिकारी चाहते हैं कि सेना की मदद से इन मेंढकों को रोका जाए और इस संबंध में स्थानीय सरकार ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर अनुमति मांगी है ताकि इन्हें रोकने में सेना का इस्तेमाल किया जा सके.

पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया का अधिकतर हिस्सा बीहड़ है इसलिए सेना की मदद महत्वपूर्ण हो सकती है.

ज़हरीले मेंढक

केन मेंढक बहुत अधिक ज़हरीले होते हैं और इन मेंढकों ने ऑस्ट्रेलिया के वन्यजीवन पर बहुत बुरा असर डाला है.

इनका ज़हर इतना ख़तरनाक है कि यह मगरमच्छ, सांपों और कई अन्य जानवरों को मिनटों में मार सकता है.

अभी तक इन मेंढकों से निपटने की सरकार की सारी कोशिशें विफल हो चुकी हैं.

किसी को नहीं पता कि इन मेंढकों से कैसे निपटा जाए. ऑस्ट्रेलिया की केंद्रीय सरकार के एक मंत्री ने तो यहाँ तक सुझाव दिया कि लोगों को अपने गोल्फ़ और क्रिकेट बल्लों के ज़रिए इन मेंढकों को मारना चाहिए.

हालांकि पशुओं के कल्याण के लिए काम करने वाली संस्थाओं का कहना है कि इन मेंढकों को पकड़ कर फ़्रीज़र में रखा जाना चाहिए जब तक ये मर न जाए.

 
 
रिकीजोंक खाकर जिंदा रहा!
दस हफ़्तों तक लापता रहा एक व्यक्ति जोंक, टिड्डे और मेंढक खाकर जिंदा रहा.
 
 
मेढकमेढक को जन्म दिया
ईरान की एक महिला ने दावा किया है कि उसने एक मेढक को जन्म दिया.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
बारिश बुलाने के टोटके
28 जुलाई, 2002 | पहला पन्ना
मेढक खाना महँगा पड़ा
23 जून, 2002 | पहला पन्ना
मेढक की तीसरी आँख
| भारत और पड़ोस
महिला ने 'मेढक को जन्म दिया'
27 जून, 2004 | पहला पन्ना
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 

  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>