|
भारत में हिंदी का नया सॉफ्टवेयर | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
भारत में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्षा सोनिया गाँधी ने हिंदी भाषा की समृद्धि में योगदान के लिए बीबीसी हिंदी सहित 20 संस्थाओं को सम्मानित किया है. इस अवसर पर हिंदी सॉफ़्टवेयर और फॉन्ट का एक पैकेज भी जारी किया गया. हिंदी लगभग 40 करोड़ लोग हिंदी भाषी हैं लेकिन इस समय भी कंप्यूटर पर काम करने के लिए हिंदी का फॉन्ट एक बड़ी समस्या है. हर कंपनी का अपना एक अलग फॉन्ट है और उसके लिए अच्छी ख़ासी रकम अदा करनी होती है. इस कमी को दूर करने की दिशा में एक कदम उठाते हुए भारत सरकार ने सोमवार को हिंदी सॉफ़्टवेयर और फॉन्ट का एक पैकेज जारी किया. घोषणा की गई है कि यह सॉफ्टवेयर और सीडी सभी के लिए मुफ़्त में उपलब्ध होगा. राष्ट्रीय परामर्श परिषद (एनएसी) की अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने इस सॉफ्टवेयर और फॉन्ट की सीडी का विमोचन किया. इस अवसर पर हिंदी भाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिन 20 संस्थाओं को सम्मान स्वरुप सत्ताधारी यूपीए की अध्यक्षा सोनिया गाँधी ने ये सीडी भेंट किए उनमें बीबीसी हिंदी सेवा भी शामिल थी. इसे जारी करते हुए सोनिया गाँधी ने कहा, "भारत में सूचना क्रांति का पूर्ण लाभ उठाने के लिए ज़रुरी है जनमानस सभी भारतीय भाषाओं में कंप्यूटर चलाना सीखे." उन्होंने उम्मीद ज़ाहिर की है कि इस तरह के सॉफ्टवेयर के आने से देश में डीजिटल विभाजन की दरार कम होगी. वहीं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री दयानिधि मारन ने उम्मीद जताई कि इससे ई गवर्नेंस और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग मिलेगा. पाँच सौ फॉन्ट इस सीडी में पाँच सौ से अधिक फॉन्ट हैं, जिन्हें www.ildc.gov.in. वेबसाइट से भी डाउनलोड किया जा सकता है. इसमें हिंदी भाषा मल्टीफॉन्ट की बोर्ड इंजिन, यूनीकोड आधारित की बोर्ड, ट्रू टाइप फॉन्ट्स और ओपन टाइप फॉन्ट्स हैं. सोमवार को जारी किए गए सीडी में हिंदी भाषा के सॉफ्टवेयर हैं, उनमें हिंदी भाषा अनुवाद और अंग्रेज़ी-हिंदी शब्दकोश शामिल हैं. इसके अलावा हिंदी भाषा अनुवाद और टेक्स्ट टू स्पीच सिस्टम हैं. इसके अलावा इसमें हिंदी के लिए ओसीआर जारी किया गया है जो हिंदी में उपलब्ध किसी भी दस्तावेज़ को स्कैन करने के बाद उसे टेक्स्ट में तब्दील करने में सहायता करता है. सोमवार से ही संचार मंत्रालय ने इस सीडी का मुफ्त वितरण शुरु कर दिया है. |
| |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||