bbc.co.uk navigation

गैलीलियो के पहले उपग्रह प्रक्षेपित

 शुक्रवार, 21 अक्तूबर, 2011 को 21:27 IST तक के समाचार
गैलीलियो

गैलीलियो को रूसी सोयूज़ रॉकेट से फ़्रेंच गयाना से प्रक्षेपित किया गया

यूरोप के पहले सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम गैलीलियो के दो उपग्रहों को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित कर दिया गया है.

शुक्रवार को फ्रेंच गयाना अंतरिक्ष केंद्र से रूसी सोयूज़ रॉकेट इन उपग्रहों को लेकर अंतरिक्ष में चला गया.

यूरोपीय आयोग गैलीलियो परियोजना में अरबों डॉलर का निवेश कर रहा है जिससे उसे भविष्य में 125 अरब डॉलर की कमाई होने की उम्मीद है.

उसे ये भी उम्मीद है कि गैलीलियो अभी प्रचलित अमरीकी नेविगेशन सिस्टम जीपीएस को चुनौती पेश कर सकता है.

जीपीएस की तुलना में गैलीलियो में अधिक सटीक परमाणु घड़ियाँ लगाई गई हैं जो किसी सैटेलाइन नेविगेशन सिस्टम का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है.

समझा जाता है कि गैलीलियो से जगह और समय के बारे में और सटीक आँकड़े हासिल किए जा सकते हैं.

योजना

गैलीलियो के उपग्रहों का प्रक्षेपण एक और मायने में महत्वपूर्ण है क्योंकि पहली बार रूस के सोयूज़ रॉकेट को किसी पश्चिमी देश की धरती से छोड़ा गया.

सोयूज़ रॉकेट ने तीन घंटे 49 मिनट की यात्रा के बाद दोनों उपग्रहों को धरती से 23,222 किलोमीटर ऊपर स्थित कक्षा में स्थापित कर दिया.

अगले वर्ष दो और उपग्रहों को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया जाएगा जिसके बाद ये पता किया जा सकेगा कि गैलीलियो योजना के अनुरूप काम कर रहा है.

गैलीलियो के पूरी तरह से इस दशक के अंत तक काम कर सकने की उम्मीद है.

इससे पहले वर्ष 2020 तक कुल 27 उपग्रहों को कक्षा में स्थापित किया जाएगा.

गैलीलियो परियोजना अपने तय समय से एक दशक पीछे चल रही है और इसकी लागत भी तय बजट से पाँच अरब यूरो अधिक हो गई है.

आलोचक गैलीलियो परियोजना को संसाधनों का दुरूपयोग बताते हैं.

इससे जुड़ी और सामग्रियाँ

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.