मोबाइल फ़ोन पर फ़ेसबुक ज़ीरो

विश्व की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्क साइट फ़ेसबुक ने अपनी नई मोबाइल साइट 'फ़ेसबुक ज़ीरो' शुरु करने की घोषणा है.

कम बैंडविड्थ वाली ये साइट ऐसे लोगों के लिए है जो फ़ुसबेक ज़्यादातर मोबाइल पर देखते हैं और इसके ज़रिए केवल टेक्सट किया जा सकेगा.

कहा गया है कि अगले कुछ हफ़्तों में फ़ेसबुक ज़ीरो को लॉन्च किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक करीब 10 करोड़ लोग फ़ेसबुक पर अपने मोबाइल फ़ोन के ज़रिए ही आते हैं.

नई साइट में ऐसी चीज़ें नहीं होंगी जो मेमरी ज़्यादा ख़र्च करती हैं जैसे फ़ोटो. हम इस पर विचार कर रहे हैं ताकि फ़ेसबुक को लोग मोबाइल पर आसानी से और हर जगह इस्तेमाल कर सकें. इससे ऑपरेटर भी मोबाइल पर इंटरनेट के इस्तेमाल को बढ़ावा देंगे

फ़ेसबुक के प्रवक्ता

फ़ोन पर फ़ेसबुक

फ़ेसबुक के एक प्रवक्ता का कहना है, "नई साइट में ऐसी चीज़ें नहीं होंगी जो मेमरी ज़्यादा ख़र्च करती हैं जैसे फ़ोटो. हम इस पर विचार कर रहे हैं ताकि फ़ेसबुक को लोग मोबाइल पर आसानी से और हर जगह इस्तेमाल कर सकें. इससे ऑपरेटर भी मोबाइल पर इंटरनेट के इस्तेमाल को बढ़ावा देंगे."

जिन लोगों के पास इंटरनेट की सुविधा ठीक से काम नहीं करती या धीमी है उनके लिए पहले ही फ़ेसबुक लाइट नाम से साइट उपलब्ध है. विकसाशील देशों के लोगों के लिए इसे ख़ास तौर पर बनाया गया है.

इसकी घोषणा बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में की गई जो 15 से लेकर 18 फ़रवरी तक चलती है.

संगठन जीएसएम एसोसिएशन के मुताबिक ब्रिटेन में फ़ोन पर इंटरनेट देखने वाले आधे लोग फ़ेसबुक देखने जाते हैं.

आँकड़ों के मुताबिक ब्रिटेन में लोगों ने दिसंबर में 2.2 अरब मिनट फ़ेसबुक पर खर्च किए.

bbc.co.uk navigation

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.