Advertisement

क्यों होता है सोमवार को बुख़ार

एक शोध के मुताबिक कर्मचारी बीमारी के लिए एक तिहाई से ज़्यादा छुट्टियाँ सोमवार को लेते हैं और वो भी साल के पहले महीने में.

ये अध्ययन एक कन्सल्टेंट फ़र्म मर्सर ने किया है. कई कंपनियों के करीब ग्यारह हज़ार कर्मचारियों के रिकॉर्ड देखे देखे गए कि उन्होंने कब-कब बीमार होने के कारण छुट्टी ली.

इस रिकॉर्ड के मुताबिक वर्ष 2008 जनवरी में सबसे ज़्यादा लोग बीमारी की छु्ट्टी लेते हैं- ख़ासकर दो से नौ जनवरी के बीच.

अध्ययन में ये भी पाया गया है कि 35 फ़ीसदी लोग सोमवार को ही बीमारी के लिए छुट्टी लेते हैं. बीमारी का कारण आमतौर पर तनाव, पीठ का दर्द और बुखार रहते हैं.

शोधकर्ता फिरोज़ बिलिमोरिया कहते हैं, "सोमवार को बीमार होना और अक्सर बीमारी की छुट्टी इस बात का लक्षण हो सकता है कि उस टीम में उत्साह की कमी है."

ये भी पाया गया कि महिला कर्मचारी 24 फ़ीसदी ज़्यादा बीमारी की छुट्टी लेती हैं.

यूनिवर्सिटी ऑफ़ लैंकेस्टर के प्रोफ़सर कैरी कूपर कहते हैं, "लोग कार्यालयों में काफ़ी तनाव में काम करते हैं, उनसे अपेक्षाएँ काफ़ी रहती हैं, इसलिए तनाव ज़्यादा होता है और कर्मचारियों को ठीक होने में समय लगता है."

वे कहते हैं कि समय-समय पर कंपनियों में ये पता लगवाना चाहिए कि किसी भी कार्यालय में किन वजहों से दिक्कतें हो रही हैं.

प्रोफ़सर कैरी कूपर के मुताबिक अगर कर्मचारियों के पास ये सुविधा हो कि उनके काम करने के घंटों में लचीलापन रहे तो तनाव से जुड़ी बीमारियाँ और बीमारी के लिए ली जाने वाली छुट्टियों में कमी आ सकती है.

बीबीसी को जानिए

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.