Advertisement

एक्स-रे मशीन ने बाज़ी मारी

एक्स-रे

एक्स-रे मशीन पिछले सौ सालों में हुआ सबसे महत्वपूर्ण आविष्कार चुना गया.

ब्रिटन में लोगों ने एक्स-रे मशीन को पिछले सौ सालों में हुए सबसे महत्वपूर्ण आविष्कार के रूप में चुना है.

कोई 50,000 में से 10,000 लोगों ने कहा कि एक्स-रे के आविष्कार ने अतीत, वर्तमान और भविष्य को सबसे अधिक प्रभावित किया है.

यह मतदान लंदन के विज्ञान संग्रहालय की शताब्दी वर्ष में हो रहे कार्यक्रमों का हिस्सा था.

इस मतदान के लिए विज्ञान, इंजीनियरिंग, तकनोलॉजी और चिकित्सा के दस महत्वपूर्ण उपकरणों में से चयन करना था.

इनमें से पहले तीन स्थान चिकित्सा संबंधी आविष्कारों ने जीते जिनमें एक्स-रे के बाद पेंसिलिन के अविष्कारों और डीएनए की संरचना को स्थान मिला.

जबकि भाप से चलने वाला इंजन, अपोलो 10 अंतरिक्ष यान और स्टिफ़ेंसन के रॉकेट बिजली से चलने वाला टेलिग्राफ़, फ़ोर्ड कार का मॉडल टी, जैसे आविष्कार भी सूची में थे.

'पारदर्शी रोगी'

एक्स-रे के आविष्कार ने पहली बार किसी के शरीर को बिना काटे और खोले भीतर देखने की सुविधा प्रदान की जो चिकित्सा के क्षेत्र में एक बहुत ही महत्वपूर्ण क़दम था.

लोगों ने एक्स रे मशीन को चुना ये इस बात का प्रमाण है कि हमारे अंदर कभी न तृप्त होने वाली जिज्ञासा है जो हमें यह जानने को प्रेरित करती रहती है कि कोई चीज़ कैसे काम करती है.

बेन ब्रेडशॉ, ब्रिटन के संस्कृत मीडिया और खेल मंत्री

रॉयल कॉलेज ऑफ़ रेडियोलॉजिस्ट्स के अध्यक्ष प्रोफ़ैसर एंडी एडम मतदान के इस परिणाम से बड़े प्रसन्न हुए हैं.

उन्होने कहा कि एक्स-रे मशीन ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक क्रांति पैदा की और अब ये तकनोलॉजी इतनी विकसित हो चुकी है कि अब हम ‘पारदर्शी रोगी’ के युग में पहुंच रहे हैं.

ब्रिटन के संस्कृत मीडिया और खेल मंत्री बेन ब्रेडशॉ ने कहा, “लोगों ने एक्स रे मशीन को चुना ये इस बात का प्रमाण है कि हमारे अंदर कभी न तृप्त होने वाली जिज्ञासा है जो हमें यह जानने को प्रेरित करती रहती है कि कोई चीज़ कैसे काम करती है”.

यह मतदान लंदन के विज्ञान संग्रहालय की शताब्दी वर्ष में हो रहे कार्यक्रमों का हिस्सा था.

बीबीसी को जानिए

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.