Advertisement

शनि के चारों ओर नया वलय

नए वलयाकार संरचना की दूरी शनि से लाखों किलोमीटर है

वैज्ञानिकों ने शनि ग्रह के चारों ओर एक करोड़ तीस लाख किलोमीटर के दायरे में नया वलय खोजा है.

विज्ञान की पत्रिका नेचर में छपी रिपोर्ट के मुताबिक यह वलय शनि के ही उपग्रह फोएब से अलग हुए मलबों से बना है.

उनका मानना है कि धूल से बना ये मलबा शनि की ओर बढ़ने लगा लेकिन रास्ते में ही यह शनि के ही एक अन्य उपग्रह इयापेटस के संपर्क में आ गया.

इस खोज से ये पता लगाने में मदद मिलेगी कि अखरोट के आकार वाले इयापेटस का दोनों हिस्सा अलग-अलग क्यों दिखाई देता है.

वर्जीनिया यूनिवर्सिटी के ऐन्ने वेर्बिसर का कहना है, "निश्चित रूप से मलबा आमने-सामने टकराया होगा. धूलकण इयापेटस की सतह पर इस तरह चिपक गए जैसे शीशे पर कीड़े चिपके हों."

निश्चित रूप से मलबा आमने-सामने टकराया होगा. धूलकण इयापेटस की सतह पर इस तरह चिपक गए जैसे शीशे पर कीड़े चिपके हों.

ऐन्ने वेर्बिसर

शायद इसीलिए इयापेटस का एक हिस्सा दूसरे हिस्से की तुलना में ज्यादा गहरे रंग का है.

इस गहरे रंग वाले हिस्से का आवरण जिन चीजों से बना है वो फोएब की सतह पर पाए जाने वाले पदार्थों से मेल खाता है.

नए वलय का आकार स्तब्धकारी है और अब तक सौरमंडल में इस तरह का आवरण नहीं देखा गया.

बर्फ़ और धूल से बना शनि का सबसे चर्चित वलय ई रिंग है जो शनि के एक अन्य उपग्रह इनसेलाडस की परिक्रमा करता है और शनि से इसकी दूरी सिर्फ़ दो लाख 40 हज़ार किलोमीटर है.

वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि अंतरिक्ष में मौजूद स्पिट्ज़र दूरबीन इस नए वलय की संरचना को समझाने में मदद करेगा.

बीबीसी को जानिए

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.