Advertisement

सबसे बड़ा व्यावसायिक उपग्रह

एरियन ऱकेट

एरिना ने इस साल तीसरी बार किसी उपग्रह को अंतरिक्ष में पहुँचाया है

दुनिया के सबसे बड़े व्यावसायिक उपग्रह को एरियन-5 राकेट ने बुधवार को उसकी कक्षा में पहुँचा दिया है.

टेरास्टार-1 नाम का यह उपग्रह क़रीब सात टन वजन वाला है.

टेरास्टार नेटवर्क के लिए बना यह उपग्रह उत्तरी अमरीकी बाज़ार के लिए आवाज़, डाटा कनेक्शन और संदेश की सुविधा उपलब्ध कराएगा.

सबसे भारी

यह उपग्रह काफ़ी बड़ा था इसलिए फ्रेंच गयाना के कुरु अंतरिक्ष केंद्र से नियमित रूप से दो-दो उपग्रहों को अंतरिक्ष में ले जाने वाला एरियन केवल इसे ही अंतरिक्ष में ले गया.

इसके पहले सबसे भारी व्यावसायिक उपग्रह साढ़े छह या उससे कुछ अधिक भारी था.

यह पहला पूरी तरह क्षेत्रीय और उपग्रहीय फ़ोन है

जेफ़ एपस्टीन, अध्यक्ष टेरा स्टार

इस उपग्रह के प्रक्षेपण में ख़राब मौसम के कारण कुछ बाधा आई लेकिन स्थानीय समयानुसार दोपहर क़रीब पौने तीन बजे प्रक्षेपित कर दिया गया.

टेरास्टार-1 को अंतरिक्ष सिस्टम्स/लॉरेल ने बनाया है. इस पर एक बहुत बड़ा एंटिना लगा है जो छोटा-बड़ा हो सकता है. इसे छाते की तरह खोला या समेटा जा सकता है.

स्मार्ट फ़ोन

टेरास्टार-1स्मार्ट फोन इस्तेमालकरने वाले उपभोक्ताओं के लिए स्थलीय सेवा का केंद्र है.

टेरा स्टार के अध्यक्ष जेफ़ एपस्टीन ने बीबीसी से कहा, "यह पहला पूरी तरह क्षेत्रीय और उपग्रहीय फ़ोन है."

उन्होंने बताया कि यह ब्लैकबेरी के आकार का होगा, बहुत छोटा होगा और इसमें कोई बाहरी एंटिना नहीं होगा सबकुछ अंदर ही होगा.

इस सेवा के शुरू होने के बाद सरकारी, आपातकालीन सेवाओं और ग्राणीण समुदाय के लोग इसके पहले उपभोक्ता होंगे.

एरिना ने बुधावर को इस साल तीसरी बार किसी उपग्रह को अंतरिक्ष में पहुँचाया.इसके पहले वह हर्शल और प्लाँक को उनकी कक्षा में पहुँचा चुका है.

बीबीसी को जानिए

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.