नाइजीरिया से आ रही ख़बरों के मुताबिक़ बंदुक़धारियों ने गोंबे शहर में एक पुलिस स्टेशन और बंदीगृह पर गोलियां दाग़ी और घमाके किए हैं.
हालांकि घटना की और जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है.
गोंबे पर पहले इस्लामी चरमपंथी गुट बोको हराम के हमले हो चुके हैं.
इससे पहले कानो शहर में एक मस्जिद पर हमला किया गया था जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी.
पुलिस का कहना है कि बंदूकधारी मोटरसाइलिकों पर सवार थे और उन्होंने नमाज़ पढ़ रहे लोगों पर गोलियां चलाईं.
पुलिस के प्रवक्ता का कहना था कि हालात क़ाबू में है.