bbc.co.uk navigation

'सीरिया के होम्स में लोग पौधों की पत्तियां खाने को मजबूर'

 गुरुवार, 23 फ़रवरी, 2012 को 23:42 IST तक के समाचार

सीरिया से आ रही ख़बरों के मुताबिक़ सुरक्षा बलों ने देश भर में विद्रोहियों के ठिकानों पर नए हमले शुरू कर दिए हैं.

मानवधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि होम्स, हमा, डेरा और देर एज़ोर पर किए गए हमलों में काफ़ी लोगों की मौतें हो गई हैं.

होम्स के बाबा अम्र क्षेत्र में मौजूद एक कार्यकर्ता का कहना है कि लोगों के पास भोजन की भारी कमी हो गई है और वो पेड़-पौधों की पत्तियां खाने पर मजबूर हैं.

उनका कहना है कि पीने के लिए बारिश के पानी का इस्तेमाल किया जा रहा है.

शुक्रवार को सीरिया के मामले पर टयूनिस में अरब और पश्चिमी देशों की एक बैठक हो रही है.

हालांकि चीन ने कहा है कि वो इस बैठक में शामिल नहीं होगा.

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.