अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पवित्र कुरान को जलाए जाने के मामले में अफ़गानिस्तान के लोगों से माफी मांगी है.
अफ़गानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करज़ई को लिखे एक पत्र में अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा है कि वो नेटो सैनिकों द्वारा किए गए इस हरकत के लिए माफ़ी मांगते हैं.
बराक ओबामा ने ये भी कहा कि पवित्र कुरान को जलाने की घटना एक ग़लती से ज़्यादा कुछ नहीं थी.
तीन दिन पहले नेटो सैनिकों द्वारा अफगानिस्तान स्थित अमरीकी छावनी में पवित्र कुरान को जलाने का मामला सामने आया था, जिसके बाद वहां के लोगों ने उसका कड़ा विरोध करना शुरु कर दिया था.