bbc.co.uk navigation

विकीलीक्स को दस्तावेज़ 'देने वाले' सैनिक का कोर्ट मार्शल शुरू

 शुक्रवार, 24 फ़रवरी, 2012 को 01:43 IST तक के समाचार

चर्चित वेबसाइट विकीलीक्स को ख़ुफ़िया दस्तावेज़ सप्लाई करने के आरोप में गिरफ़्तार अमरीकी सैनिक ब्रैडले मैनिंग के ख़िलाफ़ कोर्ट मार्शल की कार्रवाई शुरू हो गई है.

ये कार्रवाई अमरीका के वाशिंगटन के पास स्थित एक सैनिक अदालत में जारी है.

अगर उनके ख़िलाफ़ आरोप साबित हो जाता है तो उन्हें आजीवन कारावास की सज़ा हो सकती है. उनके ख़िलाफ़ देश के दुश्मनों की मदद का आरोप भी है.

बीबीसी के वाशिंगटन संवाददाता का कहना है कि उनके समर्थक उन्हें हीरो मानते हैं जिन्होंने सज़ा की परवाह किए बिना ऐसे तथ्यों के सामने लाया जिससे पता चलता है कि अमरीका किस तरह अपने युद्ध को अंजाम देता है.

जबकि मैनिंग के विरोधी उन्हें देशद्रोही मानते है जिससे देश की सुरक्षा ख़तरे में डाली.

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.