bbc.co.uk navigation

फिर होगा चावेज़ का आपरेशन, कल क्यूबा के लिए रवाना

 शुक्रवार, 24 फ़रवरी, 2012 को 04:25 IST तक के समाचार

वेनेज़ूएला के राष्ट्रपति ह्यूगो चावेज़ कैंसर के एक और आपरेशन के लिए शुक्रवार को क्यूबा की यात्रा पर जा रहे हैं.

पेड़ू के पास लगी एक चोट के लिए उनका आपरेशन किया जाएगा. पिछले साल इसी जगह से एक बड़े ज़ख्म का आपरेशन किया गया था.

चावेज़ ने कहा है कि हो सकता है कि चोट में कैंसर का प्रभाव हो लेकिन वो इससे लड़ेंगे.

उनके दुबारा बीमार पड़ने से इस बात पर सवाल उठने लगे हैं कि क्या वो अक्तुबर में होने वाले चुनाव में प्रचार कर पाएंगे और क्या वो छह और सालों के लिए शासन करने में सक्षम हो सकेंगे.

पिछले साल इलाज के बाद क्यूबा से लौटे चावेज़ ने ख़ुद को स्वस्थ्य घोषित किया था.

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.