मानवाधिकार संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल ने कहा है कि प्रतिदिन चार सौ अफ़गान नागरिक युद्ध के कारण पलायन कर रहे हैं.
एमनेस्टी के अनुसार करीब पांच लाख अफ़गान विस्थापित हो चुके हैं और उनके पास ना पर्याप्त भोजन है और ना ही रहने की जगह.
अफ़गानिस्तान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बीबीसी को बताया है कि ये आरोप निराधार हैं. अधिकारी ने कहा कि सरकार विस्थापितों की हर संभव सहायता कर रही है.