भारतीय सेना प्रमुख जनरल वी के सिंह की उम्र से जुड़े मामले में भारत सरकार ने शुक्रवार को अपना फ़ैसला वापस ले लिया है.
सरकार ने 30 दिसंबर को सेना प्रमुख की अर्ज़ी ख़ारिज कर दी थी.
सेना प्रमुख ने अपनी अर्ज़ी में अपनी जन्मतिथि 10 मई 1951 किए जाने की मांग की थी.
लेकिन उनकी अर्ज़ी के ख़ारिज किए जाने के बाद सेना प्रमुख ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया था.
इस समय सुप्रीम कोर्ट में इस बारे में एक अहम सुनवाई जारी है.
सेना प्रमुख का कहना है कि उनका जन्म 10 मई 1951 को हुआ था जबकि सरकार का कहना है कि सेना प्रमुख का जन्म 10 मई 1950 को हुआ था.