पेनसिलवेनिया के पूर्व गर्वनर रिक सैंटोरम ने राष्ट्रपति चुनावों में रिपब्लिकिन पार्टी का उम्मीदवार बनने की दौड़ में महत्वपूर्ण बढ़त हासिल करते नवीनतम तीन प्राइमरी चुनावों में जीत हासिल की है.
रिक सैंटोरम को मिनीसोटा के कॉक्स और मिसूरी प्रांत की प्राइमरी में जीत हासिल करने के बाद कोलोरैडो सीट पर भी जीत मिली है.
सैंटोरम एक कैथोलिक ईसाई हैं और उन्होंने अपने आपको रिपब्लिकन पार्टी के दूसरे उम्मीदवार मिट रोमनी के विकल्प के तौर पर पेश किया है. सैंटोरम ने पिछले महीने ही रोमनी को लोवा प्रांत में मामूली अंतर से हराया था.
इन चुनावों में जीत हासिल करने वाले उम्मीदवार नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों में राष्ट्रपति बराक ओबामा को चुनौती देंगे.