उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनावों में पहले दौर का मतदान शुरु हो गया है.
मतदान शुरु होने से ठीक पहले सुबह से कई जगहों पर तेज़ और कई जगहों पर हल्की बारिश हो रही है.
सीतापुर, गोंडा, बस्ती और बाराबंकी में बारिश तेज़ है जबकि बाकी के कई ज़िलों में बारिश रुक-रुक हो रही है. फैज़ाबाद और अयोध्या में मंगलवार रात से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है.
मौसम विभाग के मुताबिक बारिश की वजह पश्चिमी क्षोभ है. फैज़ाबाद के कई पोलिंग बूथ में बिजली नहीं है और मोमबत्तियों का सहारा लिया जा रहा है.
बारिश के कारण ठंड भी बढ़ गई है, सड़कों में पानी भर गया है जिसका सीधा असर मतदान पर असर पड़ सकता है.
चुनाव आयोग ने लोगों से अपील की है वे मौसम की इस मार के बावजूद घर से बाहर निकलें और बड़ी संख्या में मतदान में हिस्सा लें.