bbc.co.uk navigation

होम्स में पांचवें दिन भी जारी हैं हमले

 बुधवार, 8 फ़रवरी, 2012 को 13:56 IST तक के समाचार

सीरिया में लगातार पांचवें दिन सरकारी सेना की बमबारी जारी है.

ऐसी भी ख़बरें हैं कि राष्ट्रपति असद की सेना विपक्ष के नियंत्रण वाले क्षेत्रों के नज़दीक पहुंच चुकी है.

होम्स शहर में कार्यकर्ताओं का कहना है कि पिछले आठ घंटों में कम से कम 47 आम नागरिक मारे गए हैं.

पड़ोसी बाबा अम्र के एक शहरी ने बीबीसी को बताया कि सरकारी सेना ने रॉकेट और मोर्टार से अंधाधुंध हमले किए और ये तब तक जारी रहे जब तक पश्चिमी सेना, विपक्ष के समर्थन में हस्तक्षेप करने नहीं आई.

होम्स के बाहर मौजूद बीबीसी संवाददाता का कहना है कि पिछले तीन-चार दिन के मुकाबले पांचवें दिन भारी बमबारी हुई है.

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.