ब्रिटेन में वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जल्द ही एक बैठक कर ये विचार करने वाले हैं कि इस साल होने वाले लंदन ओलंपिक्स के दौरान कैसे रेल की पटरियों और टेलीफोन केबल्स में लगे धातु की चोरी को रोका जा सके.
धातु की चोरियों के कारण आयोजन के दौरान यातायात व्यवस्था और टेलीफोन सेवाओं के बाधित होने की आशंका है.
प्रशासनिक अधिकारियों की कोशिश है कि आयोजन के दौरान यातायात और टेलीफोन सेवाएं नियमित रहे.
ब्रिटेन में हर साल करोड़ों रुपए की धातु की चोरी हो जाती है जिन्हें चोर कबाड़ में बेच देते हैं.
ऐसी कोशिश की जा रही है कि ब्रिटेन में कबाड़ बेचने वालों पर कड़े नियम लागू किए जाएं ताकि इस तरह की चोरियों में कमी आए.