अमरीका के तीन शीर्ष सीनेटरों ने मिस्र को आगाह़ करते हुए कहा है कि उसके और मिस्र के संबंध में इससे पहले कभी इतने खराब नहीं हुए थे जितना अभी हो गए हैं.
दोनों देशों के बीच संबंधों में ये दरार मिस्र द्वारा 19 लोकतंत्र समर्थकों पर मुकदमा चलाने के बाद आई है. इनपर अमरीका से सहायता राशि लेने का आरोप है.
इन 19 लोगों पर अमरीका की मदद से मिस्र में अशांति फैलाने का आरोप है.
मंगलवार को वॉशिंगटन में हुई एक बैठक को बीच में ही छोड़कर मिस्र का एक सैन्य प्रतिनिधिमंडल बाहर आ गया था जिसमें राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रह चुके जॉन मैकेन भी हिस्सा ले रहे थे.