bbc.co.uk navigation

प्रताड़ित करके निकलवाई जानकारी पर कार्रवाई हो: कनाडा

 बुधवार, 8 फ़रवरी, 2012 को 07:03 IST तक के समाचार

कनाडा में ये बात सामने आई है कि सरकार ने ख़ुफ़िया विभाग को आदेश दिया है कि अगर आम जनता की जान खतरे में है तो प्रताड़ित करके निकलवाई गई जानकारी पर भी आगे कार्रवाई की जाए.

ये निर्देश कनाडा के मीडिया ने आज़ादी की सूचना नियम के तहत निकलवाया है. निर्देश 2010 में जारी कियि गया था.

सुरक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक इस आदेश का मतलब ये नहीं है कि सुरक्षाबलों से कहा गया है कि वो लोगों को प्रताड़ित करें बल्कि लोगों की सुरक्षा को सबसे ज़्यादा प्राथमिकता देने के लिए कहा गया है.

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.