अमरीका में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्मीदवारी पाने की दिशा में मिट रोमनी ने एक और सफलता हासिल कर ली है.
रोमनी ने नेवादा प्रांत में अभूतपूर्व जीत हासिल की है, इससे ठीक एक सप्ताह पहले मिट रोमनी को फ्लोरिडा में भी जीत हासिल हुई थी.
जिस तरह से इन चुनावों के नतीजे सामने आ रहे हैं, मिट रोमनी को अब तक 40 प्रतिशत वोट मिल चुके हैं और वो अपने सबसे नज़दीकी प्रतिद्वंदी न्यूट गिंग्रीच से आगे चल रहे हैं.
अब तक पांच में से सिर्फ एक चुनाव में जीत हासिल करने वाले न्यूट गिंग्रीच ने कहा है कि वो अपनी लड़ाई जारी रखेंगे.