bbc.co.uk navigation

भारत ने किया सीरिया पर प्रस्ताव का समर्थन

 रविवार, 5 फ़रवरी, 2012 को 11:18 IST तक के समाचार

भारत ने संयुक्त राष्ट्र के उस प्रस्ताव का समर्थन किया है जिसमें संयुक्त राष्ट्र ने अरब लीग द्वारा सीरिया में हिंसा खत्म करने और वहां शांति बहाल करने के लिए बातचीत के ज़रिये व्यवस्था करने की योजना बनाई है.

भारत ने एक आधिकारिक वक्तव्य के ज़रिये किसी भी तरह की ताक़त के इस्तेमाल का विरोध कर राजनीतिक बातचीत का समर्थन किया है.

इससे पहले रूस और चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में उस प्रस्ताव का वीटो किया जिसमें सीरिया के राष्ट्रपति बशर-अल-असद पद छोड़ने के लिए कहा गया था और भारत, अमरीका समेत 12 देशों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया था.

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.