अमरीका में नेवाडा प्रांत में रिपब्लिकन पार्टी के समर्थक राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार चुनने के लिए कॉक्स में हिस्सा ले रहे हैं.
मिट रोमनी को काफ़ी प्रबल दावेदार बताया जा रहा है. शुरुआती ऐग्ज़िट पॉल के मुताबिक मिट रोमनी बड़ी जीत की ओर बढ़ रहे हैं.
अन्य उम्मीदवार रॉन पॉल और गिंगरिच भी प्रचार में लगे हुए हैं.