ब्रिटेन के ज़्यादातर हिस्सों में भारी बर्फ़बारी हो रही है. कई विमानों की उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं.
पूर्वानुमान है कि इंग्लैंड में पांच से 10 सेंटीमीटर बर्फ़ गिर सकती है.
फ़रवरी आमतौर पर ब्रिटेन में सबसे ठंडा महीना रहता है. इस साल दिन के तापमान औसत से चार से पाँच डिग्री कम रहा है.