bbc.co.uk navigation

महंगी पड़ी फ़ेसबुक के ज़रिए वोटरों को लुभाने की कवायद

 रविवार, 5 फ़रवरी, 2012 को 08:48 IST तक के समाचार

मलेशिया के प्रधानमंत्री नज़ीब रज़्ज़ाक ने चीनी मूल के वोटरों को लुभाने के लिए फ़ेसबुक पर अपना अकाउंट बनाया. वो चाहते थे कि चीनी समुदाय उनसे जुड़े और एक अनौपचारिक रिश्ते की शुरुआत हो.

मलेशिया में आमतौर पर राजनेता इस तरह के संवादों से दूर रहते हैं और उन्होंने साफ़तौर पर अपने अकाउंट पर लिखा कि उनसे जुड़ने वाले लोग राजनीति की चर्चा न करें.

लेकिन नज़ीब रज़्ज़ाक की ये कोशिश अब उन्हें महंगी पड़ रही है. कई लोगों ने उनकी सरकार और उसकी नीतियों के प्रति नकारात्मक टिप्पणियां की और इन टिप्पणियों को कथित तौर पर हटाए जाने के बाद विवादों के एक नए दौर की शुरुआत हो गई है.

इस बीच रज़्ज़ाक के राजनीतिक प्रतिपक्ष ने भी अब फ़ेसबुक पर अपनी उपस्थिति दर्ज कर दी है और टिप्पणियों को नियंत्रित न किए जाने के चलते विपक्षी नेता का फ़ेसबुक खाता लोगों के बीच खासा लोकप्रिय हो रहा है.

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.