मिस्र में लगातार तीन दिनों से जारी प्रदर्शनों के बीच राजधानी काहिरा में कर विभाग की एक इमारत को आग की लपटों से घिरा दिखाया गया है. यह इमारत गृहमंत्रालय के दफ़्तर के नज़दीक है.
सरकारी मीडिया पर दिखाई जा रही तस्वीरों में इमारत के कई हिस्सों से धुंआ निकलता दिखा. प्रदर्शनकारी मिस्र में हुए आंदोलन के बाद बनी सैन्य सरकार के खिलाफ़ प्रदर्शन कर रहे हैं.
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मिस्र में हाल ही में एक फुटबॉल मैच के दौरान हुई हिंसा को रोकने में प्रशासन पूरी तरह नाकाम रहा. इस हिंसा में 74 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई थी.