सीरिया ने अरब लीग के उस फैसले की निंदा की है जिसमें लीग ने सीरिया में चलाए जा रहे अपने जांच अभियान को स्थगित करने का निर्णय लिया है.
सीरिया का कहना है कि इस जांच अभियान का उद्देश्य देश में विदेशी हस्तक्षेप के लिए दबाव बढा़ना था.
सीरिया में काम कर रही संस्था नाबिल-अल-अरबी के अनुसार इस फैसले की वजह सीरिया में बढ़ता तनाव और हिंसा है.
ऐसा माना जा रहा है कि अरब लीग अब संयुक्त राष्ट्र से एक शांति योजना के लिए मदद लेने की कोशिश में है ताकि राष्ट्रपति बशर अल-असद शांतिपूर्वक अपने पद से हट जाएं और देश में शांति स्थापित किया जा सके.