सीरिया पर रणनीति तय करने के लिए खाड़ी के अरब देशों और तुर्की के विदेश मंत्री इस्तांबुल में बैठक कर रहे हैं.
सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद पर दबाव बढ़ाने के लिए खाड़ी के देश और तुर्की की मुख्य भूमिका रही है.
कई अरब के अख़बारों ने इस ख़बर पर लोगों का ध्यान खींचा है जो ये दर्शाता है कि वहा क्रूरता बढ़ रही है.समाचार-पत्रों के पहले पन्न पर उन्होने होमस में मारे गए बच्चों की तस्वीर छापी है.
कार्यकर्ताओं का कहना है कि शनिवार को और दो बच्चों की मौत हो गई है.