पाकिस्तान के लाहौर शहर में ख़राब दवा के कारण मरने वालों की संख्या 100 से ज़्यादा हो गई है.
डॉक्टरों का कहना है कि 250 लोगों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है.
पिछले तीन हफ़्तों में सरकारी अस्पताल में दी गई ख़राब दवा के कारण कई लोगों की मौत हो चुकी है. ये दवा दिल के मरीज़ों को मुफ़्त में दी जा रही थी.
अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की जांच हो रही है और दवा बनाने वाली कंपनियों से पूछताछ की जा रही है.