bbc.co.uk navigation

सीरिया का अरब लीग की योजना से इंकार

 सोमवार, 23 जनवरी, 2012 को 11:41 IST तक के समाचार

सीरिया ने वहां चल रही लड़ाई ख़त्म करने की अरब लीग की योजना को अस्वीकार कर दिया है.

सरकारी टेलिविज़न ने सरकार के एक अधिकारी के हवाले से कहा है कि यह योजना सीरिया के आंतरिक मामलों में दखलअंदाज़ी है. अधिकारी का कहना था कि अरब लीग की पहल सीरिया के लोगों के हित में नहीं थी.

अरब लीग ने सीरिया से कहा है कि वो दो हफ़्तों के भीतर विपक्षी दलों से बातचीत शुरु करे और दो महीनों के भीतर देश में राष्ट्रीय सरकार का गठन करे.

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.