सीरिया में विपक्ष ने औपचारिक रुप से अरब लीग से कहा है कि वो सीरिया के संकट को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ले जाए.
काहिरा में सीरिया की राष्ट्रीय परिषद की प्रवक्ता ने कहा है कि अगर अरब लीग की ओर से सुरक्षा परिषद में निवेदन आता है तो चीन और रुस, सीरिया पर प्रतिबंध लगाने से इंकार करने संबधी अपने रुख पर फिर से विचार करे.
रविवार को काहिरा में अरब देशों के विदेश मंत्री सीरिया में अरब लीग के पर्यवेक्षकों के अभियान पर विचार करेंगें.