bbc.co.uk navigation

'सीरिया में अमरीकी दूतावास बंद करने पर विचार'

 शनिवार, 21 जनवरी, 2012 को 05:43 IST तक के समाचार

वॉशिंगटन में अधिकारियों का कहना है कि अमरीका सीरिया की राजधानी दमिश्क में स्थित अपने दूतावास को सुरक्षा की बढ़ती चिंता की वजह से बंद करने पर विचार कर रहा है.

अधिकारियों का कहना है कि वे इस बारे में सीरियाई अधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं.

उनका कहना है कि वे ब्रिटेन और चीन से भी इस संबंध में चर्चा कर रहे हैं क्योंकि उनके दूतावास भी अमरीकी दूतावास के पास हैं.

अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है.

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.