bbc.co.uk navigation

पाकिस्तान में पत्रकार की गोली मारकर हत्या

 मंगलवार, 17 जनवरी, 2012 को 22:29 IST तक के समाचार

उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में पेशावर के नज़दीक कुछ बंदूकधारियों ने एक पत्रकार की हत्या कर दी है.

मारे गए पत्रकार मुकर्रम ख़ान एक टीवी चैनल दुनिया टीवी के लिए काम करते थे और वॉइस ऑफ़ अमरीका के लिए भी ख़बरें भेजते थे.

ख़बरें हैं कि उन्हें चरमपंथियों से धमकियाँ मिल रही थीं इसलिए उन्हें अपने परिवार को मोहमंद के क़बायली इलाक़े से हटाना पड़ा था.

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.