ऑस्ट्रेलिया ने सिगरेट बनाने वाली कंपनी ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको की अपने पैकेट पर एक कंगारू के चित्र का इस्तेमाल करने के लिए आलोचना की है.
दरअसल इस साल दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया में हर तरह की सिगरेट सादे पैकेटों में बेची जाएगी और उस पर किसी तरह का ब्रांड नहीं लगा होगा. ऐसा करने वाला वह पहला देश होगा.
ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको कंपनी ने यूरोप में विनफ़ील्ड ब्रांड की सिगरेट के पैकेट पर कंगारू के चित्र के साथ 'ऑस्ट्रेलिया की पसंदीदा' लिखा है.