पाकिस्तान में अर्धसैनिक बल के कम से कम 10 जवानों के शव मिले हैं.
सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक़ पिछले महीने औरकज़ई में एक सैन्य चौकी पर चरमपंथियों के हमले के बाद इन लोगों को अगवा कर लिया गया था.
स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि इन जवानों के शव दबोरी क़स्बे के पास एक घाटी में मिले और इनके शरीर गोलियों से छलनी हैं.
अभी ये पता नहीं चल पाया है कि उनकी हत्या कब की गई.
तालिबान ने बीते हफ़्ते भी क़बाइली पुलिस के 15 जवानों की हत्या की थी जिन्हें पिछले महीने अग़वा किया गया था.