मुख्यमंत्री मायावती बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस और भाजपा दोनों ने उन पर जातिवादी राजनीति करने का आरोप लगाया है.
कांग्रेस ने कहा है कि मायावती अगर सोचती हैं कि जातिवाद उनकी चुनावी नैया पार हो जाएगी तो जनता आगामी चुनाव में उनकी ग़लतफ़हमी दूर कर देगी.
वहीं भाजपा ने कहा है कि मायावती ने अपने कार्यकाल में नौकरशाही का भी जातीयकरण कर दिया है.
उल्लेखनीय है कि मायावती ने ‘बीएसपी ब्राह्मण भाईचारा सम्मलेन’ में ब्राह्मणों को आगाह किया था कि अगर कांग्रेस या भाजपा की सरकार बनी तो ब्राह्मणों को किनारे करके ठाकुरों की सामंतशाही स्थापित हो जाएगी.