bbc.co.uk navigation

‘एसप्रिन से मुमकिन है कैंसर का बचाव’

 शुक्रवार, 28 अक्तूबर, 2011 को 07:26 IST तक के समाचार

शरीर में कैंसर निरोधी ताकत से संबंधित एक नए शोध के मुताबिक प्रति दिन एसप्रिन नामक दवाई का सेवन करने से आंत के कैंसर से बचाव संभव है.

मेडिकल पत्रिका 'लैंसेट' में प्रकाशित इस शोध के मुताबिक जिन लोगों को अनुवांशिक रुप से कैंसर का ख़तरा अधिक था उनमें एसप्रिन के ज़रिए आंत के कैंसर का ख़तरा 60 फ़ीसदी तक कम हो गया.

दुनियाभर में कई डॉक्टर हृदयाघात से बचाव के लिए नियमित रुप से एसप्रिन खाने की सलाह देते हैं. एसप्रिन खून के बहाव को नियंत्रित करती हैं.

हालांकि इस दवा के नियमित सेवन के चलते कुछ विपरीत परिणाम भी सामने आए हैं.

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.