|
शोपियां मामले में दोबारा पोस्टमार्टम का आदेश
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट ने शोपियां में दो महिलाओं के साथ कथित बलात्कार के बाद हत्या के मामले में एक अहम फ़ैसला सुनाया है.
कोर्ट ने दो महिलाओं के शव क़ब्र से निकालकर दोबारा पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया है. 30 मई को इन दोनों महिलाओं के शव मिलने के बाद कश्मीर में काफ़ी हंगामा हुआ था. पुलिस ने शुरू में इसे दुर्घटना कहा था. लेकिन बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के बाद पुलिस ने बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज किया. स्थानीय लोगों का आरोप है कि भारतीय सुरक्षाकर्मियों ने बलात्कार के बाद इन महिलाओं की हत्या कर दी. फ़ॉरैंसिक टेस्ट में भी बलात्कार की पुष्टि हुई जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया. प्रदर्शन राजधानी श्रीनगर से 60 किलोमीटर दूर शोपियां में हुए प्रदर्शनों में दो लोग मारे गए और 400 से ज़्यादा घायल हुए थे. पिछले दिनों इस मामले में गठित एक सदस्यीय मुज़फ़्फ़र जान न्यायिक आयोग की अंतरिम रिपोर्ट आने के बाद चार पुलिसकर्मियों और फ़ॉरेंसिक साइंस लैब के एक अधिकारी को निलंबित कर दिया गया था. इस रिपोर्ट में इन चार पुलिस अधिकारियों और फ़ॉरेंसिक साइंस लैब के एक अधिकारी के ख़िलाफ़ मुक़दमा चलाने की सिफ़ारिश की गई थी. रिपोर्ट में पुलिस अधिकारियों पर सबूत नष्ट करने और फ़ॉरेंसिक अधिकारी पर जाँच में रुकावट डालने का आरोप लगाया गया है. |
इससे जुड़ी ख़बरें
न्यायिक आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट22 जून, 2009 | भारत और पड़ोस
'बातचीत का रास्ता बंद नहीं होना चाहिए'17 जून, 2009 | भारत और पड़ोस
'प्राथमिक ज़िम्मेदारी प्रदेश पुलिस की'12 जून, 2009 | भारत और पड़ोस
पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज किया07 जून, 2009 | भारत और पड़ोस
कश्मीर में जनजीवन सामान्य हुआ09 जून, 2009 | भारत और पड़ोस
महिलाओं के साथ 'बलात्कार' की पुष्टि, प्रदर्शन जारी08 जून, 2009 | भारत और पड़ोस
'सीआरपीएफ़ की भूमिका कम की जाएगी'11 जून, 2009 | भारत और पड़ोस
चिदंबरम कश्मीर दौरे पर, सुरक्षा कड़ी11 जून, 2009 | भारत और पड़ोस
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||