|
वरुण पर मुक़दमा चलाने की अनुमति
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
उत्तर प्रदेश प्रशासन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद वरुण गांधी पर मुक़दमा चलाने की अनुमति दे दी है.
उन पर लोकसभा चुनाव के दौरान भड़काऊ भाषण देन का आरोप है. उत्तर प्रदेश के गृह सचिव महेश गुप्ता ने बीबीसी को बताया कि विधि विभाग से सलाह करने के बाद ये अनुमति दी गई है. इसी साल मार्च में लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान पीलीभीत ज़िले में वरुण के भाषण के वीडियो को चुनाव आयोग ने गंभीरता से लिया था जिसमें ये दिखाया गया था कि वह मुसलमानों के ख़िलाफ़ अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं. आयोग ने इस आधार पर उनके ख़िलाफ़ मामला दर्ज कराया था. वरुण गांधी की दलील थी कि वीडियो सीडी के साथ छेड़छाड़ की गई है लेकिन चुनाव आयोग और पुलिस ने उनके दावे को ग़लत बताया. ख़बरों के मुताबिक फ़ॉरेंसिक टेस्ट से भी इस बात की पुष्टि हुई है कि सीडी में वरुण की आवाज़ ही रिकॉर्ड है. पीलीभीत पुलिस ने कहा था कि उसके पास वरुण गांधी के ख़िलाफ़ पर्याप्त सबूत है. पुलिस ने राज्य सरकार से मुक़दमा चलाने की अनुमति
माँगी थी. |
इससे जुड़ी ख़बरें
मुक़दमा चलाने की अनुमति मांगी22 जून, 2009 | भारत और पड़ोस
वरुण पर रासुका ख़त्म करने का आदेश14 मई, 2009 | भारत और पड़ोस
वरुण पर रासुका लगाने का फ़ैसला अवैध08 मई, 2009 | भारत और पड़ोस
रासुका पर फ़ैसला ऐतिहासिक घड़ी: वरुण08 मई, 2009 | भारत और पड़ोस
वरुण की 'सशर्त रिहाई' की अवधि बढ़ी01 मई, 2009 | चुनाव 2009
'सम्मान की रक्षा के लिए जेल गया'22 अप्रैल, 2009 | चुनाव 2009
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||