|
'ड्रोन हमले में दस चरमपंथी मारे गए'
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
ख़ुफ़िया अधिकारियों के मुताबिक़ पाकिस्तान के वज़ीरिस्तान में एक संदिग्ध तालेबान ठिकाने पर अमरीकी ड्रोन हमले में दस चरमपंथी
मारे गए हैं.
जिस जगह हमला किया गया वह इलाक़ा पाकिस्तान-अफ़ग़ानिस्तान सीमा के पास है और वह तालेबान नेता बैतुल्ला महसूद के प्रभाव वाला है. एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि इस हमले में कुछ लोग घायल भी हुए हैं. इस इलाक़े में पिछले साल से अगस्त से अब तक क़रीब 35 ड्रोन हमले हुए हैं. ऐसा अनुमान है कि इन हमलों में 340 लोगों की मौत हुई है. सबसे अधिक ड्रोन हमले उत्तरी और दक्षिणी वज़ीरिस्तान इलाक़े में हुए हैं. पाकिस्तान ने इन हमलों की सार्वजनिक तौर पर निंदा की है और कहा है कि इसमें आम लोगों की जान जाती है और इससे तालेबान चरमपंथियों को बढ़ावा मिलता है. अमरीकी सेना ने कभी भी इन ड्रोन हमलों की ज़िम्मेदारी नहीं ली है लेकिन ऐसा माना जाता है कि अफ़ग़ानिस्तान में सक्रिय सशस्त्र सेनाएँ और संघीय जाँच एजेंसी (सीआईए) ही इस तरह के हमले करने में सक्षम हैं. इस साल मार्च में अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा था कि उनकी सरकार ड्रोन हमलों को लेकर पाकिस्तान से विचार-विमर्श करेगी. |
इससे जुड़ी ख़बरें
पाकिस्तान में ड्रोन हमला, 13 की मौत04 अप्रैल, 2009 | भारत और पड़ोस
ड्रोन हमला, मरने वालों की संख्या 24 हुई13 मार्च, 2009 | भारत और पड़ोस
पाक: नए साल में दूसरा ड्रोन हमला 02 जनवरी, 2009 | भारत और पड़ोस
'अमरीकी हमले' में सात की मौत22 दिसंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
अमरीकी मिसाइल हमले में दो की मौत16 दिसंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
'अमरीकी हमले' में 15 मारे गए31 अक्तूबर, 2008 | भारत और पड़ोस
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||