|
हमले में ब्रितानी कमांडर की मौत
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
ब्रितानी सरकार ने कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान में बुधवार को मारा गया सैनिक 1982 के बाद से लड़ाई में मारा गया सबसे उच्च ब्रितानी
अधिकारी है.
लेफ़्टिनेंट कर्नल रुपर्ट थॉर्नेलो समेत दो ब्रितानी सैनिक बुधवार को अफ़ग़ानिस्तान में मारे गए थे. लेफ़्टिनेंट कर्नल थॉर्नेलो वेल्श गार्ड की फ़र्स्ट बटालियन के कमांडिंग अफ़सर थे.हेलमंद प्रांत में उनकी बख़्तरबंद गाड़ी आईइडी से उड़ा दी गई थी. आईइडी से ब्रितानी सैनिकों को ख़तरा लगातार बढ़ रहा है. बीबीसी संवाददाता कैरोलाइन कहती हैं कि हालांकि सैनिक बड़ी बख़्तरबंद गाड़ियाँ इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन तालेबान उतने ही बड़े विस्फोटक इस्तमाल करता है. लेफ़्टिनेंट कर्नल थॉर्नेलो ऑपरेश्न् क्लॉ में तैनात जवानों से मिलने जा रहे थे. ये अभियान लशकर गाह से तालेबान को खदेड़ने के लिए चलाया जा रहा है बीबीसी संवाददाता के मुताबिक इस बात को लेकर सवाल उठाए जाएँगे कि अफ़ग़ानिस्तान में स्थिति बुधवार को जोशुआ हैमंड नाम के सैनिक की भी मौत हो गई थी. एक हफ़्ते बाद ही उनका 19वां जन्मदिन था. इस हफ़्ते ही अलग अलग अभियानों में 25 ब्रितानी सैनिक घायल हुए हैं. हेलमंद में इस समय अमरीकी और अफ़गान सैनिक बड़ा अभियान छेड़े हुए हैं. अगस्त में अफ़ग़ानिस्तान में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं और इसे देखते हुए वहाँ हज़ारों की संख्या में सैनिक भेजे गए हैं ताकि सुरक्षा प्रदान की जा सके. इस बीच एक बड़े सरकारी विरोधी कमांडर ने कहा है कि उसके गुट ने पाकटिका प्रांत में एक अमरीकी सैनिक को अगवा कर लिया है. अमरीकी सेना का कहना है कि सैनिक को छुड़ाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है. वो तीन दिन पहले लापता हो गया था. |
इससे जुड़ी ख़बरें
अमरीका ने हवाई हमलों में ग़लती मानी20 जून, 2009 | भारत और पड़ोस
तालेबान चरमपंथियों ने समझौता तोड़ा30 जून, 2009 | भारत और पड़ोस
हेलमंद में अमरीकी सेना का बड़ा अभियान02 जुलाई, 2009 | भारत और पड़ोस
अफ़ग़ानिस्तान में चरमपंथी हमला, 15 मरे29 मई, 2009 | भारत और पड़ोस
'अफ़ग़ानिस्तान में 60 चरमपंथी मारे गए'23 मई, 2009 | भारत और पड़ोस
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||