BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 02 जुलाई, 2009 को 18:37 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
मैसूर में सांप्रदायिक हिंसा, तीन मरे
 
गुजरात दंगा (फ़ाइल फ़ोटो)
मैसूर में पहले भी सांप्रदायिक दंगे होते रहे हैं
दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक के मैसूर में एक मस्जिद को लेकर गुरुवार को दो संप्रदायों के बीच हुई हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई है.

इनमें से दो की मौत दोनों संप्रदायों में हुई हिंसक छड़प में हुई जबकि तीसरे व्यक्ति ने भीड़ पर पुलिस की ओर से की गई फ़ायरिंग में दम तोड़ दिया.

हिंसा प्रभावित इलाक़े में र्क्फ़्यू लगा दिया गया है.मैसूर में बड़ी संख्या में मुसलमान रहते हैं और वहाँ सांप्रदायिक झगड़ों का इतिहास रहा है.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वीएस डीसूज़ा ने बीबीसी से कहा, "कुछ शरारती लोगों ने एक सूअर काटकर मस्जिद में फेंक दिया. इसका बड़ी संख्या में लोगों ने विरोध किया."

संवाददाताओं का कहना है कि दंगाइयों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने गोली चलाई.

पुलिस के मुताबिक़ इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ़्तार भी किया गया है.

 कुछ शरारती लोगों ने एक सुअर का शव मस्जिद में फेंक दिया. इसका बड़ी संख्या में लोगों ने विरोध किया
 
वीएस डीसूज़ा, पुलिस अधिकारी

हिंसा प्रभावित इलाक़े में र्क्फ़्यू लगा दिया गया है और इन इलाक़ों के स्कूल-कॉलेजों को चार जुलाई तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं.

पिछले साल कट्टरपंथी हिंदू संगठन बजरंग दल ने राज्य के क़रीब 20 चर्चों में तोड़फोड़ की थी.

इस हमले की ज़िम्मेदारी लेने के बाद बंजरंग दल के नेता महेंद्र कुमार को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया था.

 
 
ईसाइयों के ख़िलाफ़ हिंसा के लिए बजरंग दल चर्चा में बजरंग दल और हिंसा
बजरंग दल पर सिमी की तरह प्रतिबंध लगाने की माँग ज़ोर पकड़ रही है
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
गोरखपुर में दंगा, एक की मौत
27 जनवरी, 2007 | भारत और पड़ोस
बुरहानपुर में स्थिति तनावपूर्ण
12 अक्तूबर, 2008 | भारत और पड़ोस
थम नहीं रही हिंसा, 20 और घर जले
03 अक्तूबर, 2008 | भारत और पड़ोस
कंधमाल में फिर हिंसा भड़की, एक की मौत
30 सितंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
कंधमाल:'बलात्कार' मामले में कार्रवाई
03 अक्तूबर, 2008 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 

  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>