BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 02 जुलाई, 2009 को 05:05 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
भारत की 15वीं लोकसभा का पहला बजट सत्र
 
संसद
संसद के बजट सत्र से ठीक पहले सरकार ने तेल के दामों में बढ़ोत्तरी कर दी गई है

भारत की 15वीं लोकसभा के कार्यकाल का पहला बजट सत्र गुरुवार से शुरू हो रहा है.

लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट के साये में शुरू हो रहे इस बजट सत्र से पहले राजनीतिक दलों ने एकजुटता के साथ सदन की कार्यवाही को चलने देने का वादा किया है.

पर विशेषज्ञों का मानना है कि बाबरी विध्वंस पर रिपोर्ट का 17 साल बाद पूरा होकर सामने आना एक मुद्दा बनकर उछल सकता है.

गुरुवार को सदन में भारत का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा जिसमें सरकार के लाभ और घाटे का लेखाजोखा सामने लाया जाएगा.

इसके बाद तीन तारीख को रेल मंत्री ममता बनर्जी रेल बजट पेश करेंगी.

रेल बजट पर लोगों की नज़र भी है और वे देखना चाहते हैं कि ममता लालू प्रसाद से कितना अलग और कैसा बजट लोगों के सामने रखती हैं.

कैसा होगा आम बजट

पर सबकी नज़रें आम बजट पर टिकी हैं. आम लोगों की जिज्ञासा है कि क्या वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी आम आदमी की पसंद और सहूलियत वाला बजट दे पाने में सक्षम होंगे.

सरकार के बजट को लेकर इसलिए भी उत्सुकता है क्योंकि बजट सत्र की शुरुआत से ठीक पहले तेल के दामों में बढ़ोत्तरी कर दी गई है.

पर कुछ क्षेत्रों में लोग राहत की भी उम्मीद लगाए बैठे हैं.

इसके अलावा बजट सत्र के साथ-साथ लोगों का ध्यान सरकार के विभागवार 100 दिन के कार्यक्रम को लागू करने के प्रयासों पर भी होगी.

सरकार महिला आरक्षण बिल और खाद्य सुरक्षा क़ानून जैसे वादे भी लोगों से कर चुकी है और उनकी चर्चा भी इस बजट सत्र के दौरान सदन में गरमाहट पैदा कर सकती है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
मानसून में देरी, सरकार की नज़र
23 जून, 2009 | भारत और पड़ोस
मानसून में देरी, सरकार की नज़र
23 जून, 2009 | भारत और पड़ोस
संसद का बजट सत्र दो जुलाई से
15 जून, 2009 | भारत और पड़ोस
संसद का बजट सत्र दो जुलाई से
15 जून, 2009 | भारत और पड़ोस
...तो ज़हर खा लेंगे शरद यादव
05 जून, 2009 | भारत और पड़ोस
...तो ज़हर खा लेंगे शरद यादव
05 जून, 2009 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 

  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>