BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 01 जुलाई, 2009 को 02:33 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
शरणार्थियों की मदद की अपील
 
विस्थापित लोग
राहत एजेंसियों का कहना है कि संघर्ष के कारण लगभग बीस लाख लोग विस्थापित हैं

संयुक्त राष्ट्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर में सेना और चरमपंथियों की लड़ाई के कारण विस्थापित हुए 20 लाख से अधिक लोगों के लिए और आर्थिक मदद दिए जाने की अपील की है.

पाकिस्तान के स्वात क्षेत्र में चरमपंथियों के ख़िलाफ़ सैन्य कार्रवाई के कारण लाखों लोग अपने घर छोड़कर वहाँ से भाग गए थे और अब पाकिस्तान के शहरों में शरणार्थी शिविरों में रह रहे हैं.

संयुक्त राष्ट्र बालकोष यानि यूनिसेफ़ के विश्व में आपात स्थिति विभाग के अध्यक्ष लुई जॉर्जिस आर्सेनॉल्ट ने बीबीसी संवाददाता जिल मैक्गिवरिंग को इस्लामाबाद में बताया कि स्कूलों में बनाए गए शरणार्थी शिविर में क्षमता से ज़्यादा लोग हैं.

उनका कहना था कि इससे स्थानीय लोगों और प्रशासन के लिए ख़ासी मुश्किलें पैदा हो गई हैं.

सरकार ने लौटने को कहा

 ये लोग इस बार खेती के लिए वापस नहीं जा पा रहे हैं. यदि ऐसा होता है तो वे इस बार की फ़सल खो देंगे और यह एक ग़ौरतलब बात है. हालाँकि लोगों पर ख़ासा दबाव है कि वे वापस जाएँ क्योंकि शरणार्थी शिविरों की हालत ख़राब है और बारिश को मौसम भी आ रहा है. साथ ही यही फ़सल बीजने का मौसम है
 
यूनिसेफ़ के आर्सेनॉल्ट

यूनिसेफ़ के लुई जॉर्जिस आर्सेनॉल्ट का कहना था, "ये लोग इस बार खेती के लिए वापस नहीं जा पा रहे हैं. यदि ऐसा होता है तो वे इस बार की फ़सल खो देंगे और यह एक ग़ौरतलब बात है. हालाँकि लोगों पर ख़ासा दबाव है कि वे वापस जाएँ क्योंकि शरणार्थी शिविरों की हालत ख़राब है और बारिश को मौसम भी आ रहा है. साथ ही यही फ़सल बीजने का मौसम है."

यूनिसेफ़ चाहता है कि पाकिस्तान की सरकार शरणार्थियों को मूलभूत सुविधाएँ - पानी, ऊर्जा, स्कूल और स्वाथ्य सेवाएँ प्रदान करे लेकिन इसके लिए बहुत ही कम अंतरराष्ट्रीय मदद मिली है.

उधर पाकिस्तान की सरकार ने शरणार्थियों के अनुरोध किया है कि वे अपने-अपने घरों को लौट जाएँ क्योंकि अब ऐसा करने में ख़तरा नहीं है.

हालाँकि कई शरणार्थी वापस चले गए हैं लेकिन यूनिसेफ़ चाहता है कि सरकार लोगों को लिखित तौर पर उनकी सुरक्षा की गारंटी दे.

 
 
सैयद अली शाह गिलानी 'ग़ैर इस्लामिक हैं तरीके'
कट्टरपंथी नेता सैयद अली शाह गिलानी ने पाकिस्तानी तालेबान की निंदा की है.
 
 
तालेबान नेताओं के इश्तेहार तालेबान नेता पर इनाम
पाकिस्तान में तालेबान नेता फ़ज़लुल्ला पर इनाम राशि दस गुना से भी ज़्यादा हुई.
 
 
स्वात के बच्चे 'सिर्फ़ स्वात नहीं छोड़ा'
बीबीसी के लिए डायरी लिखने वाली छात्रा भी पलायन पर मजबूर हो गई.
 
 
तालेबान तालेबान का 'मुख्यालय'
स्वात का ख़ूबसूरत क्षेत्र गट पियुचार तालेबान का गढ़ कैसे बना?
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>